कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय के कुशल नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मल्लूडीह अन्धया के पास से एक पिकप वाहन नंबर UP57T6652 से ले जायी जा रही 06 गोवंश बरामद किया और मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्तों की पहचान रोशन पुत्र हाफिज ग्राम फुलवा पट्टी थाना कसया व भोला पुत्र ऐनुल ग्राम फरनहा थाना पटेहरवा के रूप में हुई है,बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 654/2022 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है,प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कर जेल भेज दिया गया है,गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में पहले से पशु क्रूरता के मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाले टीम मे थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,व0उ0नि0 हरेराम सिहं,उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय,का0 विशाल यादव,का0 लालजीत यादव,का0 राजेश यादव शामिल रहे..
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…