कसया/कुशीनगर। कसया थानक्षेत्र के ग्राम मधवा पुर में शनिवार को एक बाइक के विद्युत पोल से टकरा जाने से एक किशोर की मौत हो गयी ज़बक दूसरे की मौत हो गयी। घटना से किशोरों के घर व गांव में होली की खुशी गम में बदल गयी।
मिली जानकारी के अनुसार थानक्षेत्र के ग्राम मंगलपुर निवासी जोगेंद्र सिंह का पुत्र धनेश सिंह उम्र करीब 13 वर्ष व राजू गोंड़ का पुत्र दीपांशु उम्र करीब 14 वर्ष सुबह करीब 11 बजे होली खेलने किसी मित्र के घर बाइक से जा रहे थे कि ग्राम मधवापुर माता शीतला स्थान के कुछ दूरी पर सड़क के पश्चिम की ओर बने पोल से बाइक टकरा गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया इलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने धनेश को मृत घोषित कर दिया और दीपांशु गोंड़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…