News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: मामा भांजे ने कुछ लोगो पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 15, 2022  |  4:59 PM

557 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: मामा भांजे ने कुछ लोगो पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप!

कसया/कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड संख्या 13 श्रीराम जानकीनगर निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट कर उसे व उसके भांजे को घायल करने का आरोप लगाया है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

थानाध्यक्ष कसया को दिए गए तहरीर में वार्ड वासी तेजारत अली पुत्र किताबुद्दीन अली ने कहा है कि 13 जनवरी की शाम को मेरी बहन का लड़का शोएब अख्तर अपने दोस्त आदित्य के साथ पल्सर से मार्केट गया था। वापस आते समय गोलाबाजार वाली गली में पूर्व योजना अनुसार वार्ड निवासी करन सोनकर पुत्र मुन्नीलाल, अनीस सोनकर पुत्र चंद्रभान सोनकर अज्ञात आधा दर्जन लोगों के साथ शोएब व उसके दोस्त को छींटा पड़ने का बहाना बनाकर भद्दी भद्दी गालियां दी और लाठी डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। मौके पर जुटे लोगों को देख वे लोग जान माल की घुड़की धमकी देते चले गए। जानकारी होने पर बहन के लड़के को सीएचसी लेजाकर इलाज व मुलाहिजा कराया। चोट गंम्भीर होने के वजह से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। शोएब को लेकर जैसे ही मैं सीएचसी के गेट पर पहुंचा। करन व अनीस ने अपने सहयोगियों के साथ मुझे घेर लिया और मां बहन की गाली देते हुए मारा पीटा। प्रार्थी व बहन के लड़के का दवा इलाज व एक्सरा जिला अस्पताल में हुआ। पीड़ित ने कहा कि आरोपीगण के भय से कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। तेजारत ने मुकदमा लिखकर कार्यवाही की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking