News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अधिवक्ताओ का हड़ताल जारी रहेगा; अधिवक्ता सोमवार को नहीं लौटे न्यायिक कार्य पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 11, 2023  |  7:13 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अधिवक्ताओ का हड़ताल जारी रहेगा; अधिवक्ता सोमवार को नहीं लौटे न्यायिक कार्य पर
  • यूपी बार कौन्सिल की बैठक में हड़ताल जारी रखने का लिया गया फैसला

कसया/कुशीनगर। अधिवक्ताओ के साथ हुए हापुड़ घटना को लेकर  अधिवक्ताओ का असंतोष व आक्रोश कम होने का नाम नहीं लें रहा हैं l अधिवक्ता निरंतर न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए हड़ताल जारी रखेंगे l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

विदित हो कि यूपी बार कौन्सिल की आपात बैठक में अधिवक्ताओ के भारी विरोध व असंतोष को देखते हुए उत्तर प्रदेश के वकीलों की हड़ताल से वापस लौटने का फैसला टल गया है l प्रदेश भर के अधिवक्ता सोमवार से अदालतो में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे l दीवानी न्यायालय कसया के बार संघ के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी बार कौन्सिल ने 11और 12सितम्बर दो दिन हड़ताल का प्रस्ताव पास किया था, तथा यूपी कौन्सिल ने राज्य सरकार को दो दिन में अपनी मांगो पर निर्णय लेने का समय दिया था l जबकि बार कौन्सिल ने 09सितम्बर की बैठक में सोमवार से वकीलों को हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया था, लेकिन इस फैसले का अधिकांश सदस्यो ने विरोध करते हुए आपात बैठक की मांग की थीं, जिसके बाद  रविवार को सचिव जय नारायण पाण्डेय ने वर्चुअल बैठक बुलाई थीं, बैठक में यूपी बार कौन्सिल के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय सहित 11सदस्यो ने बार कौन्सिल के फैसले पर आपत्ति जताते हुए आपात बैठक की मांग की थीं l इस बैठक में  निर्णय के बाद अधिवक्ताओ ने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है l बारकौन्सिल के आह्वान पर इलाहबाद हाईकोर्ट बार एसोसिऐशन ने भी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है l इसी क्रम में सोमवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्यों से विरत रहें l

प्रदर्शन के दौरान संघ अध्यक्ष  ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सोहराब अली, पूर्व अध्यक्ष बद्री नारायण दुबे,दिलीप श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ओंकारनाथ पाण्डेय, वीरेंदरलाल श्रीवास्तव, राजीव राव, सादिक अली, शमशाद आलम, राजू यादव,अश्विनी कुमार, आनंद राय, तौसिफ अहमद राकेश सिंह, अजीत पाठक, चंद्रशेखर शुक्ला, बीके सिंह, सूचना मंत्री अनिल त्रिपाठी, महामंत्री दीनदयाल मल्ल, अरविन्द दुबे, शम्भू सिंह, विजय सिंह, अर्जुन गुप्ता सहित भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking