News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: स्कार्पियों गाड़ी से बाइक टकराई, तीन छात्र औऱ दो छात्राएं घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2022  |  7:50 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: स्कार्पियों गाड़ी से बाइक टकराई, तीन छात्र औऱ दो छात्राएं घायल

मल्लूडीह/कसया। थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत पडरौना-कसया मार्ग पर साखोपार बाडीपुल के बीच में बाइक सवारों का स्कॉर्पियो के साथ भिडंत में एक ही बाइक पर बैठे 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये । मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनो लडको को उपचार हेतु जिला अस्पताल रविन्द्र नगर भेजा गया ।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

राहगीरों तथा स्कूली छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार साखोपार इंटरमीडिएट से 12वीं की परीक्षा देकर निकले तीन छात्र नीरज यादव उम्र 18वर्ष, आदित्य चौहान 18वर्ष तथा एक अज्ञात छात्र एक ही बाइक पर बैठ कर काफी तेजी से साखोपार की तरफ अपने घर जा रहे थे, कि उसी समय पडरौना से कसया की तरफ जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी न. UP 32 LF 6222 को ओवरटेक करते समय स्कार्पियों की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए ।इसी दौरान ठोकर लगते ही स्कॉर्पियो ड्राइवर के द्वारा गाड़ी को दूसरी तरफ काटे जाने के कारण साईकिल से गुजर रही, दो छात्राएं कुमारी सुमन 19वर्ष, कुमारी शोभा 18वर्ष भी चपेट में आकर घायल हो गयी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी तथा उसके ड्राइवर को अपने कस्टडी में लेकर थाने लें गयी ।

प्राप्त सूचना के अनुसार घायल छात्र नीरज यादव व आदित्य चौहान को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया l उपरोक्त घायल दोनो लड़कियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking