News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: नहर में मिला युवक का शव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 21, 2024  |  5:58 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नहर में मिला युवक का शव

कसया। कसया नगर से सटे सिसवा महंथ निवासी एक युवक की बुधवार की सुबह सुखा टोला नहर में उतराता हुआ शव मिला। जानकारी होते ही परिजनों संग आस पास के लोगो की लगी भारी भीड़। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जाँच में जुट गई।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय निजामुद्दीन पुत्र सफी मोहम्मद सिसवा महंथ का रहने वाला था। मंगलवार की शाम घर से निकला था जिसका शव बुधवार की सुबह सुखा टोला के नहर में मिला । परिजनों के साथ आस पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होने लगे। इसी दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कारवाई में जुट गई।

परिजनों का आरोप, बेटे की हत्या किया गया

शव मिलने के बाद मृत युवक के पिता सफी मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर बगल के ही गांव वार्ड नं 20 शहिद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) निवासी तीन लोगो पर हत्या करने का आरोप लगाए है। परिजनों का यह भी आरोप है की यही तीन लोग कच्ची शराब बेचते थे जिसपर मेरे बेटे निजामुद्दीन द्वारा रोक टोक किया गया था। जिससे नाराज होकर इन्ही लोगो द्वारा लाठी- डंडे से हमला कर हत्या किया गया है।

कसया सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि….

कसया सीओ कुंदन सिंह ने बाइट जारी कर बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गहनता से जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking