कसया/कुशीनगर । थाना कसया क्षेत्र अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र के द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट करतें हुए अवैध निर्मित भट्ठीयो क़ो तोड़ा गया l
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार क़ो आबकारी निरीक्षक कसया अरुण कुमार ने अपने दल बल के साथ थाना क्षेत्र के भैंसहा के सदर टोला पर छापेमारी कर लगभग 6 घंटे तक ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान ड्रम तथा मोटी पनियों में जमीन के नीचे गाड़ कर रखे गए लहन को कुदाल की सहायता से निकालकर जमीन पर गिरा दिया गया और ड्रम को नष्ट कर दिया गया औऱ लगभग 3 कुंटल लहन नष्ट किया गया l कार्यवाही के दौरान कुछ अज्ञात अवैध कारोबारियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी तथा15 भट्ठीया भी तोड़ी गयी l
इस दौरान आबकारी टीम में हेड कांस्टेबल रमाकांत सिंह यादव,राकेश कुमार शर्मा,जयप्रकाश,आशुतोष पाठक, महिला कांस्टेबल रीता यादव आदि शामिल रहे।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…