News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: राज आई हेल्थ हॉस्पिटल एवं दिलीपनगर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क आँखो की जाँच एवं दवा व चश्मा वितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2023  |  7:01 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: राज आई हेल्थ हॉस्पिटल एवं दिलीपनगर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क आँखो की जाँच एवं दवा व चश्मा वितरण

कसया/कुशीनगर। विकास खण्ड क्षेत्र के श्री शैल्य कुमार सिंह इंटर मीडिएट कालेज कुडवां उर्फ दिलीप नगर में राज आई हेल्थ हॉस्पिटल एवं दिलीपनगर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सोमवार को आयोजित शिविर में 118 मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच कर दवा व चश्मा वितरित किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

नेत्र परीक्षण अधिकारी आलोक उपाध्याय ने बताया कि आंखों में खुजली या छोटी दिक्कत आने पर अक्सर लोग घर पर रखी दवा डाल लेते हैं या फिर डाक्टर से बिना पूछे बाजार से आई ड्राप ले आते हैं। यदि उससे अराम मिल गया तो मरीज उसी दवा का इस्तेमाल करता रहता है। उसके बाद जब भी उसे कोई दिक्कत आती है तो वह उसी दवा को आंख में डालता है। कई आई ड्राप में स्टेरायड मिला होता है, जिसकी जानकारी न तो मरीज को होती है और न ही बेचने वाले को। कहा कि आंख में आई फ्लू या मोतियाबिंद की तकलीफ हो तो डाक्टर से बिना पूछे आंख में दवा न डालें। शविर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब्दुल समद अंसारी, संजय, चिंटू उपाध्याय मौजूद रहे। शैल्य कुमार सिंह शिक्षा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुंवर डाक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उचित समय पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। आह्वान किया कि बिना चिकित्सक के सलाह के दवा का सेवन नुकसान पहुंचाता है। समय समय पर आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए। स्वस्थ आंखों के लिए भोजन में पौष्टिकता का ध्यान रखा जाना चाहिए। शिविर में दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चों आदि ने अपनी आंखों की जांच कराई तथा दवा प्राप्त किया।

पीड़ित मरीजों को नेत्र रोगों तथा उससे बचने के टिप्स दिए। रोगियों को नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह, कुँवर योगेंद्र कुमार सिंह,शिवकांत सिंह,ओमप्रकाश गौड़,सुनील श्रीवास्तव, जितेंद्र कुशवाहा, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking