कसया/कुशीनगर। आज के युग में शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं,शिक्षक समाज में युवाओ का दिशा तय करते हैं l शिक्षक के द्वारा एक नए राष्ट्र का निर्माण किया जा रहा हैl
उक्त बाते मीरा सुरेश सेवा न्यास के द्वारा पब्लिक सिटी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल में गुरु पूजन उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही lविशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का प्रेरणास्रोत है l कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया l इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने प्रवक्ता बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर सुरेश गुप्त ,सहायक अध्यापक अशोक चौरसिया, शंभू नाथ पांडेय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू नाथ पांडेय ने किया l न्यास के प्रबंधक राजू मद्धेशिया ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत कियाl अध्यक्ष मुन्ना मद्धेशिया ने सभी अतिथितियों के प्रति आभार व्यक्त किया l संचालन नवनीत पांडेय ने किया l
इस अवसर पर विवेक चौरसिया, सौरभ पांडेय, रमेश मद्धेशिया,अनिल मॉल,अभिनव मिश्रा, नजमा खातून, सरिता देवी,अनुष्का पांडेय, संध्या कुमारी आदि सहित शिक्षक व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…