News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: मुखबीर की सूचना पर दो चोर धराएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 17, 2023  |  5:30 PM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मुखबीर की सूचना पर दो चोर धराएं WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कसया।सोमवार को कसया पुलिस ने दो चोरों को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।पकड़े गए दोनों चोर कसया नगर के ही निवासी हैं।पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि वह कसया पुलिस चौकी अंतर्गत हाइवे पर चेकिंग कर रहे थे कि मुखीबर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक बिना न0 प्लेट की मोटरसाइकिल से रामाभार पुल होते हुए देवरिया की ओर जाने वाले है।तथा यह दोनो व्यक्ति ही रात मे दुकानो व घरो व गोमटी आदि का ताला काटकर व तोड़कर सामान चोरी कर रहे है तथा आज भी चोरी करने जाने वाले है,यदि आप लोग जल्दी करे तो पकड़े जा सकते है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

इस सूचना पर मय उ0नि0 मय हमराही पुलिस बल के साथ मुखबीर खास को लेकर उसके बताए स्थान रामाभार पुल पर पहुँचे व रास्ते मे आने जाने वाले व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग शुरू की तभी कुछ समय बाद ग्राम सबया के शमशान घाट के सुनसान रास्ते से एक मोटरसाईकिल आति दिखाई दी जिसको देखकर मुखबीर खास ने बताया की साहब यही वे दोनो व्यक्ति है जिनके विषय में मैने आपको बताया था और मौके से हट गया।

मुखबिर के जाने के पश्चात उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जैसे ही पुलिस वालो के पास आये तो उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो को टार्च की लाईट दिखाकर रोकने का पुलिस ने इसारा किया जिस पर उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने लगे।पुलिस वालो ने एक बारगी दबिश देकर मुड़ते समय घेर कर मौके पर ही पकड़ लिया।पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो मोटरसाइकिल की चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आजाद अहमद पुत्र मकशूद आलम उम्र 20 वर्ष पता मज्जिद टोला ग्राम सबया थाना कसया जनपद कुशीनगर बताया जिसकी जामा तलाशी मे पहनी पैण्ट की बायी जेब से एक पेचकस व एक हेक्सा ( लोहे की धातु को काटने वाला ब्लेड) तथा दाहिनी जेब से 500( पाच सौ रुपये के दो नोट व बीस रुपये का एक नोट कुल एक हजार बीस रुपये बरामद हुए मोटरसाइकिल की पीछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम लुकमान पुत्र साकिर उम्र 33 वर्ष सा0 मज्जिद टोला ग्राम सबया थाना कसया जनपद कुशीनगर बताया।जिसकी जामा तलाशी मे पहनी पैण्ट की दाहिनी जेब से एक अदद ऐलन की स्क्रू ड्राईवर व दूसरी बायी जेब से एक नोट पाच सौ रुपये व एक नोट सौ रुपये कुल रुपये छ: सौ रुपये बरामद हुए तथा पैण्ट मे कमर के पीछे घुसा हुआ एक अदद पाईप रिंच बरामद हुआ।पकड़े गये दोनो व्यक्तियो से बरामद मोटरसाइकिल के कागजात व सामान व रुपयो के विषय मे शक्ति से पूछताछ की तो माफी मांगने लगे तथा बताया कि यह मोटरसाइकिल हम दोनो ने कुछ समय पहले नेशनल हाईवे के पास से चुराई थी,समय सही से याद नही है।इस पर मोटरसाइकिल को चेक किया गया तो चे0नं0 MBLHAR201H9**811( वाले स्थान पर अंक घिसे पीटे है व ई0न0 HA11ENH9E01797अंकित है व मोटरसाइकिल सिल्वर रंग की HF डिलक्स मार्का की है। बरामद सामान व रुपयो के विषय मे पूछने पर बता रहे है कि अक्टूबर माह मे गोपालगढ कट के पास एक दुकान स्टोर का ताला इन्ही पाईप रिंच व हेक्सा ब्लेड से काटकर तोडकर दुकान के अन्दर से पार्सल के पैकिट,लैपटाप,कैमरा ,डीबीआर व कुछ रुपये चुरा लिये थे चुराया गये समान को हम लोगो ने मुन्ना प्रसाद जो गोपालगंज बिहार का रहने वाला है तथा हमारे पास आता जाता रहता है को सस्ते दाम पर बेचने के लिये बिहार मे दे दिया था जिससे हम लोगो का खर्च पानी चल रहा था।इसी समान को बेचने से जो रुपये हम दोनो से बरामद किये है उसी चोरी किये गये सामान को बेचे गये रुपयो में के है आज हम लोग पास के ही गांव में फिर से चोरी करने जा रहे थे पकड़े गए।

इसके पश्चात उ0नि0 द्वारा जरिये दूरभाष थाना स्थानीय पर अक्टूबर माह मे गोपलगढ कट के पास से चोरी होने की घटना की जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त घटना के सन्दर्भ मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1015/22 धारा 380 भा0द0वि0 पंजिकृत है जिसकी विवेचना उ0नि0 आदित्य साहू द्वारा की जा रही है जिनको जरिए दूरभाष अवगत कराया गया ।पकडे गये दोनो व्यक्तियो को उनके जुर्म 41/411/414 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 1015/22 धारा 380 भा0द0वि0 से अवगत कराते हुए समय करीब 23.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया अभियुक्त उपरोक्त को हिरासत मे लेकर अन्य आवश्यक विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाले टीम में प्र0नि0 श्री आशुतोष कुमार तिवारी, उ0नि0हरेराम सिंह यादव, उ0नि0 शनि कुमार जावला, उ0नि0 आदित्य साहू, का0 संजय गुप्ता, का0 अनिल मौर्या, का0 विरेन्द्र यादव, रि0 का0 आदित्य चौहान शामिल रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking