कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कुशीनगर के मुंडेरारत्नपट्टी निवासी और वर्तमान में लखनऊ में कृषि वैज्ञानिक के रूप में सेवा दे रहे पर्यावरण प्रेमी प्रमोद राव के जन्मदिन पर सोमवार को संस्था द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर मठ, कसया के परिसर में आम के पौधे का रोपण किया गया।
सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि श्री राव संस्था की गतिविधियों को सोशल मीडिया से देखते रहते हैं और समय समय पर मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन करते रहते हैं। उनकी इच्छा थी कि उनके जन्मोत्सव पर कुशीनगर की माटी को हरा भरा रखने हेतु पौधरोपण हो, उसी के निमित्त पौधरोपण किया गया। पिछले वर्ष भी उन्होंने जन्मदिन पर पौधरोपण कराया था।
इस पुनीत कार्य हेतु संस्था को आर्थिक सहयोग भी किया।इस अवसर पर विष्णु पांडेय, निशांत सिंह, आदित्य गोंड़, पूर्णमासी इत्यादि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…
तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…
हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…