कसया। कसया नगर के हाईवे चौकी के सामने कुछ दूरी पर रविवार की देर रात हिंदु पक्ष के 2 गुटो में आपसी रंजिश को लेकर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात करीब 1 बजे हिंदु पक्ष के दो गुटों में आपसी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए और इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई।जिसका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। पुलिस मामले की जॉच में जुटी हुई है।
कसया सीओ कुंदन सिंह ने विडियो बाइट जारी कर बताया कि थाना कसया के हाईवे क्षेत्रांतर्गत हिन्दुओं के दो पक्षों प्रथम पक्ष के रणविजय सिंह व द्वितीय पक्ष के अमित सोनकर आदि के मध्य वाद-विवाद हो गया था।सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की गयी। प्रकरण का संबंध दुर्गा पूजा विसर्जन से नहीं है। तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…