News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: तहसील आपके द्वार कार्यक्रम हुआ आयोजित, मामलो का हुआ निस्तारण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 4, 2024  |  7:46 PM

248 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: तहसील आपके द्वार कार्यक्रम हुआ आयोजित, मामलो का हुआ निस्तारण WhatsApp
Responsive image
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने गांव पहुंचकर सुनी आमजन की समस्याएं

कसया। गुरुवार को कसया तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम नटवलिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन की अध्यक्षता में व तहसीलदार धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष कसया गिरजेश उपाध्याय की उपस्थिति में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने लोगो की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर निस्तारण किया। चौपाल के दौरान कई मामले आए जिसमें से अधिकांश मामलों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उक्त ग्रामसभा नटवलिया के टोला रामपुर पट्टी में एक रास्ता बंद होने की समस्या सामने आया,जिसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन द्वारा मौके पर पहुंचकर दो गुटों के बीच विवाद के मामले को सुना गया व दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कराकर अवरूद्ध मार्ग को खुलवाया गया। चौपाल के दौरान एक वरासत का मामला भी आया जिसमें वरासत संबंधी मामले को तत्काल तत्काल खतौनी पर अनुपालन कराया गया साथ ही चौपाल में विधुत विभाग से विधुत की तार ढीले होने की शिकायत आया तो वही एक व्यक्ति ने राशन नहीं मिलने की शिकायत की। जिसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामलो की जांच कर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

इस अवसर पर थानाध्यक्ष कसया गिरजेश उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी,एडीओ पंचायत हाटा, पूर्ति निरीक्षक हाटा एसडीओ विद्युत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking