कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के बेइली बकुलहर कला में स्वयंभू शिव मंदिर में पर्यटन विभाग के तरफ से अटठारह लाख रुपये खर्च कर मंदिर का सुंदरी करण कराया गया,लेकिन सुन्दरीकरण के दो माह बाद ही टायल्स टूट कर बिखर गया और 3-4 फीट का गड्डा बन गया l उक्त मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीणो ने ठेकेदार और उच्च अधिकारियो की मिली भगत से घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुये विरोध प्रदर्शन किया l
ज्ञात हो कि यह स्थान बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैl यहाँ भगवान बुद्ध उत्तरापथ मार्ग का अनुशरण करते हुये अपने शिष्यों के साथ कुशीनगर जाते समय मंदिर के बगल में ही स्थिति टीले के पास उपदेश दिया था और भोजन ग्रहण के बाद मंदिर के पास रात्रि विश्राम किया था l इस स्थान को बौद्ध कालीन महत्त्व को देखते हुये पर्यटन विभाग के तरफ से भगवान के बुद्ध के गमन मार्ग को विकसित किया जाना है, जहाँ कई बार उच्च अधिकारियो ने यहां का दौरा भी किया है l
स्थानीय निवासी पौहारी मिश्रा,श्रीनाथ यादव पूर्व ग्राम प्रधान,ब्रजेश मिश्रा, नथुनी यादव,रामायण दूबे ,सुरेश दूबे ,राजेंद्र दूबे,सतीश दूबे ,अमित दूबे का कहना हैं कि ठेकेदार ने मनमानी तरीके से निर्माण कार्य कराया और गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया, जिससे निर्माण के दो माह बाद ही सब टूटने लगा है l मंदिर की रंगाई आदि का कार्य भी अधूरा हैं, जबकि सूचना पट्ट भी कितने रुपये की लागत से निर्माण कराया गया है, नहीं दर्शाया गया है l इस संबंध में पर्यटन अधिकारी कुशीनगर प्राण रंजन ने बताया कि मौके पर गया था और यथा स्थिति को देखा l जांच कर कार्रवाई कि जायेगी l
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…