News Addaa WhatsApp Group

कसया: मोदी के नेतृत्व में देश विकास का कीर्तिमान स्थापति कर रहा-संजय राय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2023  |  6:30 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मोदी के नेतृत्व में देश विकास का कीर्तिमान स्थापति कर रहा-संजय राय
  • प्रदेश सरकार स्वास्थ्य शिक्षा के साथ ही गांव, गरीब, किसान व नौजवानों के समग्र विकास के लिये कई योजनाएं चला रहीं -दुर्गेश राय

कसया/कुशीनगर | तहसील क्षेत्र केजोकवा बाजार स्थित ब्लॉक प्रमुख फाजिलनगर के आवास पर रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय व जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी।

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

इस पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है। सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए केंद्र सरकार ने देश का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का कार्य किया जिसका प्रमाण जी20 शिखर सम्मेलन में देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य शिक्षा के साथ गांव, गरीब, किसान और नौजवानों के समग्र विकास के लिये कई योजनाएं संचालित कर रही है जिससे गांवो का सर्वांगीण विकास होने के साथ सभी को विकास से जोड़ा जा सके। बैठक को प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, सीए ओपी मिश्र, विनय तिवारी, संजय लाल श्रीवास्तव आदि लोगो ने संबोधित किया। इसके पहले ब्लाक प्रमुख उर्मिला जायसवाल ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ने मोदी के मन की बात सुनी।

इस दौरान पूर्व प्रधान विनय तिवारी, ग्राम प्रधान नागेंद्र गुप्ता,मनीष तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, अशोक जायसवाल,धर्मेन्द्र सिंह, महेंद्र दूबे, श्रीकृष्णा उपाध्याय, मनीष सिंह, बृजबिहारी उपाध्याय, गिरजा देवी, संध्या देवी, सुशीला देवी, इन्दु देवी सुगन्धी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking