News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2023  |  2:11 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

कसया/कुशीनगर । जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आज थाना कसया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी, लेखपाल निलेश रंजन राव सहित राजस्व कर्मी, पुलिस कर्मी व अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking