कसया/कुशीनगर । उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण कर वहां पर तैनात डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मौके पर कितने कर्मचारीयों की मौजूदगी रही तथा कितने कर्मचारीयों की और वहाँ आवश्यकता है सहित अन्य सभी बिंदुओं पर पुख्ता जानकारी हासिल की ।
उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने निरिक्षण के क्रम में क्षेत्र के सपहा सीएससी पहुंचकर वहां चल रहे आरोग्य मेले में कितने मरीज आए व किस बीमारी के कितने मरीज रहे, इसकी जानकारी लेते हुए पीएचसी भवन का निरीक्षण किया। जनसुविधाओं की जानकारी लेते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों की जानकारी हासिल की। इसी क्रम में जौरा बाजार, कुड़वा उर्फ दिलीपनगर, लवकुश पट्टी, कुशीनगर स्थित पीएसी का निरीक्षण कर उनकी सुविधाओं और कर्मचारीयों की उपलब्धता सहित अन्य जानकारी हासिल की।
उपजिलाधिकारी द्वारा निरिक्षण का उद्देश्य सभी सीएससी पर बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए था l इस दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा मौजूद कर्मचारियों सहित भवन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, डॉ. एस के सिंह, डॉ.नेहा रानी, डॉ. नाजरीन, डॉ. संतराम गोंड आदि सहित डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…