कुशीनगर । कसया थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगना के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री फांदकर घुसे चोरों ने भवन का दरवाजा तोड़कर सामान चुरा लिया। प्रधानाध्यापक ने दो नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापक कुंजेश्वर सिंह ने तहरीर में। लिखा है कि मंगलवार की शाम 7 बजे विद्यालय का बाउण्ड्रीवाल फांदकर गाँव के ही दो युवक अन्य सहयोगियों के साथ परिसर में घुसे व विद्यालय का दरवाजा तोड़ कर बच्चों के खाना खाने के बर्तन, गिलास, प्लेट, एक बोरी आटा और आरओ प्लॉट के दो मोटर चुरा दीवार फांदकर निकल रहे थे तो गांव की कुछ महिला एवं बच्चों ने देखकर शोर मचाया तो उक्त चोर आटा की बोरी छोड़ शेष सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने प्रधान को फोन किया। प्रधान ने शिक्षक व 112 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने थाने पर सूचना देने को कहा। प्रधानाध्यापक ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित कई बार चोरी के मामले में थाने पर पकड़ कर थाने पर बैठाए जा चुके हैं।
झगड़ालू प्रवृति के लोग है जिनके डर से कोई बोलता नहीं है। पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…