News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से एक सप्ताह से दो गांव अंधेरे में

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2023  |  7:59 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से एक सप्ताह से दो गांव अंधेरे में
  • ट्रांसफार्मर न लगने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी 

कसया/कुशीनगर। एक सप्ताह पूर्व अकाशीय विजली गिरने से दो विद्युत् ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे दो गांव का विद्युत् आपूर्ति ठप हो गया है और अंधेरे में दो गांव के लोग जीवन गुजारने को मजबूर है l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

बताते चले कि बिद्युत केन्द्र उप केंद्र  कसया से जुड़े भुजौली फीडर के गांव तुर्कवलिया  व फरीदपुर के राम जानकी मंदिर परिसर का बिद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था lग्रामीणों ने विद्युत्  विभाग को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराया, लेकिन विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के चलते ग्रामीण इस उमस भरी भीषण गर्मी में अंधेर में रहने के लिए विबस है l ज्ञात हो कि तुर्कवलिया में 63 केवी  व फरीदपुर के राम जानकी मंदिर परिसर में लगा 25 केवी  का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले आये आंधी तूफान में आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था l  उपभोक्ता राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार,सुरेश,महेंद्र सिंह, राजेश, अमित,महेश सुदामा, राजाराम सिंह आदि ने बताया  कि हम सभी लोगो ने  उच्च अधिकारियों को दर्जनों बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,जबकि इस उमस भरी गर्मी में हम लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर  है l

अगर विभाग द्वारा  विद्युत ट्रांसफार्मर नया नहीं लगवाया तो हम लोग सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी  जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग की होगीl  अवर अभियन्ता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगाl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking