कुशीनगर। जनपद के महिला चिकित्सालय पडरौना परिसर में मंगलवार को सास-बहू-बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उदघाटन नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया। इस सम्मेलन में परिवार नियोजन के फायदे बताएं गए। खुशहाली के लिए परिवार का आकार छोटा रखने का संदेश भी दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुरेश पटारिया ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए ही ‘ सास-बहू-बेटा ‘ सम्मेलन सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सास और बहू के मध्य समन्वय और संवाद बेहतर कर प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति पुरानी सोच, उनके व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव लाना है. सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले सास- बहू-बेटों को परिवार नियोजन के फायदे बताए गए।
सीएमओ ने कहा कि ‘ सास बहू को बेटी समझें,और बहू सास को मां ‘ तो बेहतर तालमेल स्थापित हो सकता है। साथ ही दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझें। छोटा परिवार और खुशहाल परिवार के लिए नव दंपति को शादी के दो साल के बाद ही संतान के लिए योजना बनानी चाहिए। साथ ही दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतराल रखना जरूरी है।
जिला परिवार नियोजन एवं सामग्री प्रबंधक संजीव जायसवाल ने कहा कि अनचाहे गर्भ से मुक्ति के लिए ‘ बाॅस्केट आफ च्वाइस ‘ में से परिवार नियोजन के मनपसंद साधनों को चुना जा सकता है। इसमें माला एन,आईयूसीडी , त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा और कंडोम आदि शामिल हैं। यदि किसी का परिवार पूरा हो गया हो तो स्थाई सेवा( नसबंदी) अपना सकता है। टीएसयू के शशांक दुबे ने स्टाॅल लगवाकर लाभार्थियों को परिवार नियोजन के विभिन्न विधियों के बारे में विस्तार बताया।
इस अवसर पर डाॅ संजीव सुमन, डाॅ उमर जमा, डाॅ पूजा गुप्ता, डाॅ विवेक चौरसिया, एआरओ विनोद शाह, अर्बन हेल्थ को-आर्डिनेटर गंगेश कुमार, नलिन सिंह तथा प्रभुनंदन उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…