News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही के केशव मोहन पाण्डेय को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि मिलने से क्षेत्र में हर्ष

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2022  |  6:54 PM

1,581 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही के केशव मोहन पाण्डेय को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि मिलने से क्षेत्र में हर्ष

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/मो. असलम

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

कुशीनगर। कुशीनगर के लाल, लोकप्रिय साहित्यकार और सर्व भाषा ट्रस्ट के समन्वयक केशव मोहन पाण्डेय को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा विद्यावाचस्पति (पी-एच डी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। केशव मोहन पाण्डेय को यह उपाधि हिंदी और भोजपुरी साहित्य की सतत सेवा और संवर्धन के लिए दिया गया है।

पकड़ियार पूरब पट्टी, तमकुही रोड के स्व बनारसी पाण्डेय के सबसे कनिष्ठ पुत्र केशव मोहन पाण्डेय वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं तथा हिंदी-भोजपुरी में लेखन-कार्य करने के साथ ही सर्व भाषा ट्रस्ट के द्वारा सभी भाषाओं के संरक्षण-संवर्धन में लगे हुए हैं। उन्होंने ‘सर्वभाषा’ पत्रिका के माध्यम से देश की पचास से अधिक भाषाओं-बोलियों की रचनाओं को प्रकाश में लाने का महती कार्य किया है। केशव मोहन पाण्डेय की अब तक दर्जनों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अनेक पुस्तकों का सम्पादन भी किया है। अभी हाल हीं में उनकी दो अनूदित पुस्तकें भी प्रकाश में आई हैं। ‘शिखरों से आगे’ हिंदी उपन्यास का और ‘छुट्टियां’ डोगरी बाल-उपन्यास का भोजपुरी में अनुवाद हुआ है। उनके इन साहित्यिक गतिविधियों के लिए ‘साहित्य मंडल’ नाथद्वारा की ओर से काव्य-कलाधर, ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन’ द्वारा हरिशंकर वर्मा पुरस्कार (एक के साथ ही डोगरी भाषा अकादमी, जम्मू द्वारा भी सम्मानित किया गया है। सम्मान के इसी क्रम में ‘विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर’ द्वारा विद्यावाचस्पति (पी-एच डी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह पूरे कुशीनगर जनपद का सम्मान है।

इस सम्मान के लिए मित्रों और साहित्यकारों के अतिरिक्त क्षेत्र के साहित्यकारों-मित्रों ने भी उन्हें बधाइयाँ दी। एक प्रश्न के उत्तर में केशव मोहन पाण्डेय जी ने कहा कि वे सभी भाषाओं की सेवा के साथ अपनी माटी और मातृभाषा के साहित्यिक-विकास के लिए सदा लगे रहेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking