खड्डा/कुशीनगर। खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेश पटारिया पीएससी खड्डा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ- सफाई सहित अन्य कार्यक्रमों का हाल जानते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
बुधवार को कुशीनगर के सीएमओ डा. सुरेश पटारिया पीएचसी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को जरूरी आवश्यक निर्देश देते हुए कोविड़ टीकाकरण की रफ्तार तेज कराने को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सन्तोष कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचे सीएमओ डा. पटारिया से पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी व नर्वदा पाठक ने पीएचसी खड्डा में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कराने के लिए डा. की तैनाती की मांग रखी जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जरूरी कदम उठाये जाने की बात की। इस दौरान डाक्टर सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…