खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति का कोई जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। एम्बुलेंस से उसे तुर्कंहा सीएचसी भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने उसके मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। शव का पीएम बाद दाह-संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 44 वर्षीय हीरा गुप्ता शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सो गया। देर रात उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घर में जहरीले पदार्थ का पैकेट भी मिला। मृतक के अवैध संबंधों की भी चर्चा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने बताया कि जिला से मौत होने की सूचना मिली है पुलिस पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…