खड्डा/कुशीनगर। खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित विभिन्न गांवों में लगे टीका केन्द्र पर कुल 694 लोगों को कोविड़ टीका लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बने तीन अलग अलग सेन्टर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने 18 प्लस व 45 प्लस लोगों का टीकाकरण किया।
खड्डा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सन्तोष कुमार गुप्ता ने बताया कि पीएचसी खड्डा, न्यू पीएचसी छितौनी, कटाईभरपुरवां, तिनबरदहां, बरवारतनपुर सहित मदनपुर सुकरौली में कोविड़ टीकाकरण के विशेष अभियान के तहत कैम्प लगाया गया जिसमें कुल 694 लोगों को स्वास्थकर्मियों द्वारा टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग सेन्टर पर पहुंच टीका लगवा लें जिससे कोरोनो की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित हो सकेगें। इस अभियान में पीएचसी के अनिल कुशवाहा सहित ग्राम प्रधान, कोटेदार, एनएनएम, आशा, आंगनवाडी वर्कर का विशेष योगदान रहा।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…