खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा निवासी एक महिला का गुरुवार को घर से निकल कर लापता होने की सूचना प्राप्त हो रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित परिजनों ने खोजबीन का काफी प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है।
खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा निवासी रामनरेश की चौराहे पर चाय पानी की दुकान है जिसे उनके बच्चे चलाते हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनीन्द्र गुप्ता ने बताया कि रामनरेश की पत्नी तारा देवी जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, गुरुवार की सुबह 6 बजे घर से कहीं निकल गई है। गांव के लोगों ने परिजनों के साथ आस- पास काफी तलाश कराया गया है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि परिजन थाने पर गुमशुदगी के दर्ज कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी लोग महिला का पता लगाने की अपील कर रहे हैं।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…