खड्डा/कुशीनगर । खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार के समीप नेबुआ-खड्डा मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर ट्राली सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी तुर्कहा भिजवाया जहां चिकित्सक ने गम्भीर घायल एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा जिला अस्पताल के लिए रेफर है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी विकास 20 वर्ष और कुंदन 28 वर्ष रविवार की देर शाम पडरौना से खड्डा की ओर आ रहे थे।भुजौली गांव के समीप विपरीत दिशा से जा रही ट्रैक्टर- ट्राली से उनकी बाइक जा भिड़ी जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
आस- पास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को सीएचसी तुर्कहा भिजवाया जहां विकास की मृत्यु हो चुकी थी, डाक्टर ने उसके मौत हो जाने की पुष्टि कर दी वहीं कुंदन के पैर में अत्यधिक चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खड्डा पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…