खड्डा/कुशीनगर। दवा कराकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग मंगलवार की दोपहर सड़क निर्माण में लगे हाइड्रा के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से कोटवां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार-सेखुईं मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। कोटवां सरकारी अस्पताल से कोठीभार महराजगंज जनपद के वरवां द्वारिका निवासी कैलाश गुप्ता 65 वर्ष अपने लड़के मेवालाल 36 वर्ष व अपने परिचित अजीत 20वर्ष के साथ एक ही बाइक से घर जा रहे थे की कौवासार व सेखुईं के बीच सड़क पर चल रहे हाइड्रा के पीछे करने की वजह चपेट में आकर तीनों गम्भीर रुप से घायल हो गये। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुंची नेबुआ-नौरंगिया पुलिस ने सभी घायलों को निकटतम कोटवां अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…