खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को अपहृत करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को वरवारतनपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
बीते नवम्बर महिने में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपने नाबालिग बेटी के घर से गायब हो जाने की तहरीर खड्डा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अपहरण आदि का मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभियुक्त की तलाश में जुटी थी की मंगलवार को उप निरीक्षक जियेलाल कन्नौजिया एवं सिपाही नवनीत शुक्ला ने अभियुक्त मनोज पुत्र रामसंवारे निवासी देवतहा बाली छावनी टोला को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को धारा 363/366/376 सहित पाक्सो एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में एचएचओ अमित शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म आदि मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…