खड्डा/कुशीनगर। डोल मेले व जुलूस को सकुशल संपन्न करने के लिए रविवार को कोहरगड्डी गांव में एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। लोगों से शांति व सौहार्द के माहौल में कार्यक्रम संपन्न करने की अपील की गई।
रविवार को कोहरगड्डी गांव के मंदिर परिसर में एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ संदीप वर्मा, एसएचओ दुर्गेश सिंह की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम ने कहा कि सभी त्योहार हमें आपसी भाईचारा व प्रेम के साथ मनाना चाहिए। समाज में द्वेष न वैमनस्यता को बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सीओ संदीप वर्मा एवं एचएचओ दुर्गेश सिंह ने कहा कि उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता अशोक सिंह, संजय गुप्ता, समिति के आयोजक सुधीर यादव, संतोष यादव, युगुल चौहान, ग्राम प्रधान नवीहसन अंसारी, वशरूद्दीन, सुरेन घोड़े, अवधेश चौहान सहित विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…