News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: छात्राओं को हर स्थिति से निपटने को किया सतर्क

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 21, 2022  |  8:29 PM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: छात्राओं को हर स्थिति से निपटने को किया सतर्क

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में बुधवार को थाना हनुमानगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्देश्वर सिंह ने स्कूली छात्राओं को नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में डायल 1090 एवं 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल महिमा शुक्ला ने कहा कि छात्राएं निर्भीक होकर विद्यालय आयें, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नही है।प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए 24 घण्टे तत्पर है। यदि कोई अनजान व्यक्ति बातचीत करे तो उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। किसी भी अनजान जगह पर जाने से बचे। उन्होंने कहा कि कोई गलत तरीके से देखने या छूने की कोशिश करे तो उसकी सूचना तत्काल अपने माता- पिता या शिक्षक को दें। पुलिस सहायता के लिए 1090 या 112 डायल कर सहायता ली जा सकती है। उन्होंने शोहदों से बचने के गुर भी सिखाए। शोहदों के परेशान करने पर प्रधानाचार्य के माध्यम से उसकी सूचना पुलिस को देने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन कमरुद्दीन अली अंसारी ने किया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह दीनानाथ पांडेय, राजेश शाही, कांस्टेबल रामानंद यादव, मनोज कुमार सिंह, विवेकानंद पटेल, संस्था के प्रवक्ता पंकज कुमार, शिक्षक सतेंद्र सिंह, आकाश कुमार सिंह, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक, राजन, अम्बरीश सक्सेना, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, शिक्षक महंथ मिश्र, प्रभात मल्ल, विवेक गुप्ता, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर चौधरी, संजीव सिंह, दिनेश यादव, श्रवण कुशवाहा, मुक्तिनाथ कुशवाहा, रीना देवी, सरोज भारती उपस्थित रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking