खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सौहरौना गांव निवासी एक व्यक्ति ने अराजकतत्वों द्वारा मजार का ताला तोड़कर चढ़ाई गई चादर एवं कलमपाक को जला देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
सौहरौना गांव निवासी सत्तार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि खड्डा खुर्द में सड़क किनारे शमसुद्दीन शाह बाबा का मजार है जहां लोग दुआ, मन्नत और चादर आदि चढ़ाने आते हैं, आरोप है कि मंगलवार की सुबह जब नमाज अदा करने के लिए मजार पर आया तो ताला टूटा मिला जिसे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले अराजकतत्वों द्वारा तोड़कर चादर और कलमपाक आदि सामानों को एक अन्य मजार पर रखकर जला दिया गया है। सत्तार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है।

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…