News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: स्कूल के लिए निकली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मां ने दिया नामजद तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 10, 2024  |  7:03 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: स्कूल के लिए निकली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मां ने दिया नामजद तहरीर
  • दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी संग बहकावे में लेकर दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसे खड्डा के एक विद्यालय के समीप छोड़कर फरार हो गए। किशोरी की मां ने खड्डा पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने बुधवार को खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी लड़की खड्डा कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा है। सोमवार को वह स्कूल आ रही थी कि रास्ते में बाइक लिए गांव के एक युवक ने उसे रोककर मंदिर घुमाने ले जाने की बात कहा और बहला-फुसलाकर अपने एक मित्र के साथ उसे भी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है किसी सूनसान जगह पर दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और वापस एक स्कूल के समीप छोड़कर फरार हो गए। युवक ने किशोरी को तोहफे में कुछ सामान भी दिया था और घर पर न बताने की धमकी भी दी थी। किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां से आपबीती बताई तो मां के होश उड़ गए। बुधवार को घटना की तहरीर देकर मां ने आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking