News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: तमाम खामियों के बीच स्वास्थ्य मेला संपन्न, मरीजों के लिए रखीं कुर्सियां पड़ी खाली

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 18, 2022  |  6:58 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: तमाम खामियों के बीच स्वास्थ्य मेला संपन्न, मरीजों के लिए रखीं कुर्सियां पड़ी खाली
  • आयुर्वेदिक विभाग, ऑर्थोपेडिक विभाग समेत तमाम विभागों के डॉक्टरों की कुर्सियां दोपहर 1 बजे ही हो गयीं खाली

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सोमवार को आयुष्मान ब्लाक स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम उपमा पांडेय, सीएमओ डॉ. सुरेश पटेरिया की मौजूदगी में विधायक विवेकानंद पांडेय ने फीता काट किया। तत्पश्चात महात्मा गांधी व डा. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में तमाम खामियां देखने को मिली। दोपहर तक मेला पूरी तरह से खाली हो गया। प्रचार- प्रसार कम होने की वजह से ब्लाक परिसर में अनुमान से कम मरीज पहुंचे। इस दौरान मरीजों के लिए रखी कुर्सियां खाली हो गयी।

स्वास्थ मेला की व्यवस्था व मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में काफी खामियां नजर आयी। एक्सरे व इसीजी की सुविधा मेला में नहीं रहा साथ ही लैब टैक्नेशियन भी नदारद दिखे। हड्डी व हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को निराश होकर वापस घर जाना पड़ा। आयुर्वेद के डाक्टर की कुर्सी दोपहर 12 बजे ही खाली पड़ी थी। विकासखंड के गांव नौगांवा की रहने वाली सनीचरी ने बताया कि छह माह से पेट दर्द से परेशान है। लेकिन कोई उचित उपचार अभी तक नहीं हो पाया। इसी गांव की निवासी रमावती ने बताया कि हड्डी में दर्द है। लेकिन एक्सरे नहीं हो पा रहा है। सालिकपुर गांव की रहने वाली राधिका ने दर्द से कराहते हुए कहा कि मेरे पेट और पैर की हड्डी में बहुत दर्द है। पेट की दवा तो मिली है, लेकिन हड्डी का इलाज नहीं हो पाया है। न्यूरो का कोई डाक्टर नहीं होने की वजह से बसडीला गांव के मल्लू निराश होकर गांव चले गये।

इस दौरान कुल 386 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। मेले के दौरान ही स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा, एएनएम घरों को लौट गयी। इस दौरान डा. संतोष गुप्ता, प्रोग्राम मैनेजर सत्येन्द्र श्रीवास्तव, डा. मुकेश कुमार, डा. अरविंद कुमार, डा. सीमा यादव, इन्दू सिंह, डा. सुहेल अख्तर, प्रेमनारायण, सुमन राय, कमलेश, एएनएम संध्या चौरसिया, प्रेमा मिश्रा, स्मिता राय, संतोष कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking