खड्डा/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी खड्डा, तहसीलदार डा. एस.के राय, नायब तहसीलदार रवि यादव व रजिस्टार कानूनगों ने बीएलओ व राजस्व कर्मचारियों के संग शुक्रवार को विधान सभा निर्वाचन सम्बन्धित बैठक की गई।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में विधान सभा क्षेत्र 329 के मतदाता सूची में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो में सुधार करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। बीएलओ को निर्देशित किया गया कि 18-19 वर्ष पुरुष/महिला व 18-30 वर्ष महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा फार्म 6 भरकर तहसील कार्यालय में समय से जमा सुनिश्चित करें। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक प्रजापति, लेखपाल संजय गुप्ता, अभिमन्यु मिश्रा, अजीत कुमार, जेपी सरोज, धीरज शुक्ला, विभव शर्मा, अनिल चौहान, करुणाकरण चौरसिया, पर्यवेक्षक एवं बीएलओ दुर्गावती देवी, राहुल पांडेय, इंद्रावती सिंह, पुष्पा जायसवाल, अर्चना दूबे आदि उपस्थित रहीं ।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…