News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 27, 2022  |  8:58 PM

484 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर खड्डा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि में जलजमाव से फसलों को बर्वाद होने सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

भाकियू के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी के अगुवाई में जिला महासचिव रवि प्रकाश दुबे, मंडल प्रवक्ता परमहंस सिंह, कोदई कुशवाहा, हलीम अंसारी, जवाहिर गोंड, लक्ष्मीना, रामकिशुन गोड़, विद्या जायसवाल, रंभा देवी, ज्ञान्ती देवी ने दिए गए ज्ञापन में बताया है कि तहसील क्षेत्र के सोहरौना, बंजारी पट्टी, सिसवा मनिराज, भजन छपरा, बहोरछपरा, करदह, हथियां, मठियां आदि गांवो के किसानों की लगातार 4 वर्षों से खेतों में पानी के जलजमाव से फसलें बर्बाद हो रही हैं, पुल बनाकर समस्या का समाधान कराने, सिसवां मनिराज के मुख्य मार्ग पर धर्मकांटा के पास पुलिया जाम होने से 50 एकड़ फसल बर्बाद हो रही है, पुलिया को ठीक कराने, मदरहा पुल पर एप्रोच बनाने, मठियां कुरसहां व कोतरहा नाले पर पुल निर्माण कराने सहित मठियां बुजुर्ग दलित बस्ती में पानी लगने के कारण नाला निर्माण कराने, बीपीएल सूची के लाभार्थियों को आवास मुहैया कराए जाने, मदनपुर सुकरौली के छोटी गंडक नदी पर पीपा पुल बनाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में चेताया गया है कि एक सप्ताह तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो भाकियू धरना-प्रर्दशन के लिए बाध्य होगा।नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रवि यादव को देकर कार्यवाही की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking