खड्डा/कुशीनगर । खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा बुजुर्ग में रविवार की देर शाम एक बाइक सवार साइकिल को ठोकर मारकर गिर गया और अचेत हो गया। एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। रविवार की देर शाम एक युवक शराब के नशे में धुत्त बाइक लेकर सिसवा बाजार की ओर से विशुनपुरा बुजुर्ग गांव पहुंचा और गांव में चौराहे के आगे खड़ी एक साइकिल को ठोकर मारकर गिर गया और अचेत हो गया। सूचना पर खड्डा पुलिस भी मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। घायल का अभी नाम पता नहीं मालूम हो सका है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…