खड्डा/कुशीनगर। खड्डा-नेबुआ मार्ग पर भुजौली बुजुर्ग गांव के स्व लालजी सिंह स्कूल के समीप बुधवार की दोपहर अनियंत्रित वाहन की ठोकर से बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तुर्कहां सीएचसी से हालत गंभीर देख उसे चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हनुमानगंज थानाक्षेत्र के रामपुर जंगल गांव निवासी राजन पुत्र पारस (18 वर्ष) बुधवार को बाईक से किसी को छोड़ने नेबुआ गया था। वहां से लौटते वक्त वह अभी भुजौली बुजुर्ग गांव के समीप पहुंचा था कि एक अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाईक को ठोकर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एक बोलेरो से सीएचसी तुर्कहा पर ईलाज के लिए भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…