खड्डा/कुशीनगर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने रविवार को छितौनी इंटर कॉलेज में भाजपा-निषाद पार्टी गठबन्धन के प्रत्याशी विवेकानंद पांडेय के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में योगी और मोदी सरकार ने पिछड़े, वंचित, शोषित समाज के लोगों को माह में दो बार राशन देखकर खाली थाली में भोजन भरने के काम किया है। चुनाव में एनडीए को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।
डा.निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का प्रत्याशी के जीतने के बाद दोनों ब्लॉकों में हॉस्टल निर्माण कर संचालन कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर छितौनी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन संचालन करवाने का भी काम किया जाएगा। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए हमेशा खड़ी रही है इसके साथ ही बिजली, सड़क, सिंचाई व किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रही है। पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि भाजपा विकास में विश्वास करने वाली पार्टी है। इस दौरान पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…