News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया,याद किए गए दीनदयाल और मुखर्जी

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 6, 2022  |  7:43 PM

806 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया,याद किए गए दीनदयाल और मुखर्जी WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। उपनगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने भाजपा का ध्वज फहराकर वन्देमातरम गायन के साथ जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी ने किया। भाजपा नेता दीपलाल भारती ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दो सांसदों से लेकर आज पूर्ण बहुमत की सरकार बनने में कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव की यात्रा की गाथा है।भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है, ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है. वह आगे बोले कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है। भाजपा एक अनुशासित एवं संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन है। यह संगठन सकारात्मक सोच के कारण ही भारत वर्ष में एवं 18 राज्यों में सत्ता में है। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुना और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष विजयलक्ष्मी मिश्रा, दुर्गेश्वर वर्मा,रोशनलाल भारती, प्रिंस मद्धेशिया, संदीप श्रीवास्तव, कर्मवीर साहनी,रविप्रकाश रौनियार,अमरचन्द मद्धेशिया, मधोक गुप्ता,विजय कन्नौजिया, व्यास गिरी,सोनू राय, कैलाश भारती, मुन्नी गिरी सहित अनेक कार्यकता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking