खड्डा/कुशीनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल खड्डा की तिरंगा यात्रा को लेकर एक तैयारी बैठक शनिवार को छितौनी स्थित एक धर्मशाला पर की गयी। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए खड्डा मण्डल के भाजयुमो के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केवल चुनाव में ही नहीं संगठन और सरकार के सभी कार्यक्रमों में जिस तरह से आगे रहते हैं, उसी तरह से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भी आगे रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे। उन्होंने आगामी 10 अगस्त को तिरंगा रैली निकालने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक गांव, गली, वार्डों व कस्वों के सभी घरो पर झंडा फहराने का काम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी राजेन्द्र अग्रवाल, मण्डल महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय, व्यापार मण्डल के संजय हमदर्द, दीपू सरावगी, भुआल गोड़, कर्मवीर साहनी, विनोद दूबे, प्रिशु गुप्ता, योगेश शर्मा, सुमित गुप्ता, अशोक निषाद, राकेश निषाद, कमलेश गुप्ता, रविन्द निषाद, ओमप्रकाश गिरी आदि उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…