News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बिहार में शनिवार को होने वाले चुनाव को लेकर बार्डर सील, मदनपुर देवी स्थान पर गये श्रद्धालुओं को उठानी पड़ी मुसीबत

Sanjay Pandey

Reported By:

May 24, 2024  |  9:14 PM

131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बिहार में शनिवार को होने वाले चुनाव को लेकर बार्डर सील, मदनपुर देवी स्थान पर गये श्रद्धालुओं को उठानी पड़ी मुसीबत WhatsApp
Responsive image
  • बिहार और यूपी की सीमा सील, पुलिस का चौकस पहरा

खड्डा/कुशीनगर। लोक सभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में कल यानी शनिवार को बिहार में वोटिंग को लेकर बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बिहार सरकार के अनुरोध पर यूपी -बिहार सीमा पर स्थित सालिकपुर पुलिस चौकी को सील कर दिया गया है। वहीं बिहार सीमा में शुक्रवार को यूपी से बिहार जा रही एनएच 727 मुख्य मार्ग पर बिहार पुलिस ने बैरेकेटिंग लगाकर सघन तलाशी अभियान जारी कर दिया है। बिहार के मुख्य मार्ग पर भारी व मालवाहक गाड़ियों को रोक दिया गया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बिहार में यूपी व नेपाल से सटे लोक सभा की आठ सीटों पर शनिवार को मतदान होना है। इसके लिए बार्डर क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई। मेडिकल और आवश्यक चीजों को छोड़कर सालिकपुर पुलिस चौकी पर बैरेकेटिंग लगाकर सीमा सील कर दिया गया है। शनिवार को बिहार राज्य के हिस्से में पड़ने वाले मदनपुर देवी स्थान पर ट्रैक्टर ट्रालियों और अन्य साधनों को लेकर देवी दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को बिहार पुलिस ने बैरेकेटिंग लगाकर वापसी के समय रोक दिया जिससे उनको घर वापस आने के लिए काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। ट्रैक्टर ट्रालियों पर नवजात एवं छोटे बच्चों के साथ देवी स्थान पहुंचे श्रद्धालुओं को घने जंगल के बीच बैरेकेटिंग वाले जगह पर कुछ समय तक बिहार पुलिस प्रशासन ने रोके रखा, बाद में मान मनौव्वल व बड़े अधिकारियों से आदेश के बाद उन्हें यूपी में जाने को छोड़ा गया, वहीं चीनी मिल बगहा में एथेनॉल आदि लोडिंग के जा रहे ट्रक आदि बिहार सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े हुए हैं। चुनाव को लेकर यूपी सीमा में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

बिहार चुनाव को लेकर खड्डा विकास खण्ड के सालिकपुर, महदेवा गांव के लोग इसी मार्ग से होकर आते जाते हैं वहीं पीपा पुल के क्षति ग्रस्त हो जाने के कारण बिहार के नौरंगिया से तीन ग्राम सभाओं के लोगों का राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर ही आना जाना पड़ता है, चुनाव में बार्डर सील हो जाने से शनिवार को इन लोगों को भी थोड़ी मुसीबत उठानी पड़ेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking