खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने बाइक की डिग्गी तोड़कर रविवार की सायं गायब हुए आभूषण के मामले में अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के सहारे छानबीन सहित कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकडंगी निवासी कैलाश वर्मा ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी सोने-चांदी की दुकान खड्डा कस्बे के सुभाष चौक पर है। रविवार की सायं वह दुकान बंद कर दुकान में रखे आभूषण को झोले में डाल दिया और बाइक की डिग्गी में रखकर अपने बेटे कामेश्वर वर्मा के साथ फलमंडी चौराहे पर एक किराने की दुकान के सामने खड़ी कर सामान खरीदने चला गया कुछ देर बाद थोड़ी दूर जाकर एक दुकान के सामने देखा तो बाइक की डिग्गी टूट हुई थी और झोले में रखा आभूषण किसी ने चुरा लिया था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर खड्डा पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…