News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 10, 2021  |  9:25 PM

793 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में बीती रात एक घर के सदस्यों के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों के विरूद्ध बलवा आदि का मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में गुरुवार की देर रात पुराने रंजिश को लेकर विष्णुप्रताप के दरवाजे पर गांव निवासी दो लोग बाइक से आकर विष्णुप्रताप से मारपीट करने लगे। पति के बचाव में आयी रामपरी के साथ भी मारपीट की गई जिससे दोनों लोग घायल हो गये। आरोप है कि उक्त लोग मारपीट कर बाइक छोड़कर नहर की तरफ भागने लगे तो आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने बाइक छतिग्रस्त कर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एस आई पीके सिंह, कां. राहुल अत्री, अभिषेक मोर्या, प्रेमनारायण वर्मा आदि घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शान्त करा आरोपियों को थाने लाये। शुक्रवार को पुलिस बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सम्बंध में एस आई पीके सिंह का कहना है कि मारपीट करने के आरोपी देवानंद व ध्रुप राय को बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking