News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: शुक्रवार को गांवों में लगेंगे चौपाल, जागरूकता रैली निकाली जाएगी

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 25, 2021  |  9:28 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शुक्रवार को गांवों में लगेंगे चौपाल, जागरूकता रैली निकाली जाएगी
  • एसडीएम की अध्यक्षता में होंगे कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। शुक्रवार को खड्डा तहसील क्षेत्र के सरस्वती देवी महाविद्यालय सहित दो ग्रामों में एसडीएम खड्डा की अगुवाई में जन- चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं सहित ग्रामवासियों को युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का संदेश दिया जाएगा।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 हेतु शुक्रवार को एसडीएम उपमा पाण्डेय की अगुवाई में सरस्वती देवी महाविद्यालय, खड्डा खुर्द एवम् मदनपुर सुकरौली गांव में मतदाता जागरूकता व जन चौपाल कार्यक्रम की तैयारी की गई है। छात्र/छात्राओं शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी जन चौपाल लगाकर छात्र/छात्राओं एवं ग्रामवासियों 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता पहचान पत्र बनवाये जाने हेतु जागरूक किया जाएगा। सभी पात्र व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र बनवाये जाने एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2022 में शत् प्रतिशत मतदान कराये जाने हेतु अपील की जाएगी। इस आशय की जानकारी एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि जन चौपाल की तैयारी के लिए सभी को सूचित कर दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking