News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सामाजिक कुम्भ के संपन्न होने पर चला सफाई अभियान

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 2, 2022  |  5:17 PM

900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सामाजिक कुम्भ के संपन्न होने पर चला सफाई अभियान

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी बगहा रेल सड़क पुल के पास मौनी अमावस्या स्नान पर्व के संपन्न हो जाने के बाद मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर सामाजिक कुम्भ के कार्यकर्ताओं ने संयोजक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को स्वच्छता अभियान चला घाट व आस- पास पसरी गन्दगी व कूड़े की सफाई की।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

समिति के कार्यकर्ताओं ने हाथ में झालू लेकर घाट की सफाई, कूड़े का निस्तारण, सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई कार्य किया। बताते चलें कि मौनी अमावस्या पर सामाजिक कुम्भ पनियहवा पर भारी संख्या में आये श्रद्धालुओं ने पवित्र नारायणी में स्नान कर पूजनअर्चन, दान आदि कर परिवार के मंगल की कामना की जिसके सम्पन्न होने के बाद साफ- सफाई अभियान चलाया गया। मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि सामाजिक कुम्भ का उद्देश्य नारायणी के महत्व को जन जन तक पहुचाने, धर्म, भारतीय संस्कृति, स्वस्थ जीवन शैली के रूप में अच्छा संदेश देना है जिसकी पूर्ण करना स्वच्छता के बिना अकल्पनीय है। स्वच्छता का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, आंनद तिवारी, सुनील यादव, ध्रुव साहनी, अजय मिश्रा, संदीप चौधरी, आयुष शुक्ला आदि का योगदान रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking