News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: हिंदी के प्रसार और व्यापक स्वीकार्यता के लिए सामूहिक पहल आवश्यक-दीपक मिश्र प्राचार्य

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 14, 2022  |  7:11 PM

393 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: हिंदी के प्रसार और व्यापक स्वीकार्यता के लिए सामूहिक पहल आवश्यक-दीपक मिश्र प्राचार्य

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वा स्थित सरस्वती देवी पी जी कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर छात्र/ छात्राओं ने “हिंदी भाषा के उत्थान और वैश्विक प्रसार के प्रयास ” विषय पर बुधवार को आयोजित सेमिनार में अपने मौलिक विचार प्रकट किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी साहित्य विषय के शिक्षको को सम्मानित भी किया गया।

आपके लिए और..- एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक...

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बी.ए प्रथम सेमेस्टर के छात्र बदरुद्दीन, स्नेहा वर्मा, बी.ए तृतीय सेमेस्टर से निकिता पांडेय, अन्नू कुशवाहा, शेषमणि यादव आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विषय प्रस्तावना डॉ. अजीत शुक्ल ने रखी जबकि हिंदी की संवैधानिक स्थिति पर डॉ. अनुभव द्विवेदी ने प्रकाश डालते हुए छात्र/ छात्राओं को राजभाषा संकल्प से परिचित कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार मिश्र ने कहा कि हिंदी भाषा के विशाल हृदय में दुनियाभर की भाषाओं के शब्दों के लिए स्थान है।

अपनी भाषा को उसके सांस्कृतिक और क्षेत्रीय सौंदर्य के साथ विश्व की अन्य भाषाओं के शब्दों से भी हमें आप्लावित करना चाहिए। तभी वास्तविकता में हिंदी भाषा का प्रसार और उत्थान होगा। हिंदी के प्रसार और व्यापक स्वीकार्यता के लिए यह सामूहिक पहल आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्या विभा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजीत मद्धेशिया, गौरव त्रिपाठी, सुनील मिश्र, प्रशांत शुक्ल, दीपक वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking