खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी- बगहा रेल सहपुल पर गुरुवार की सायं टैंपो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सालिकपुर पुलिस चौकी के पुलिस जवानों ने सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां भेजवाया जहां एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गुरुवार की शाम पनियहवा से मदनपुर की ओर सवारी लेकर जा रही टैंपो पुल पर पहुंच दाहिने की ओर मुड़ी इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक उसमें जा भिड़ी। घटना में बाइक पर सवार लक्ष्मीगंज निवासी तीन युवक भागवत राय उम्र 22 वर्ष,चंदन पांडेय उम्र 20 वर्ष, नितिन मद्धेशिया उम्र 21 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए।मौके पर तुरंत सालिकपुर चौकी के प्रभारी अरविंद कुमार, हेड का.दीपू कुंवर, रमेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, सोनू यादव आदि मौके पर पहुंच गए। किसी ने एंबुलेंस को सूचना दे दी।
भागवत राय की हालत बेहद खराब देख चौकी प्रभारी ने उसे एंबुलेंस पहुंचने के पहले ही सीएचसी तुर्कहा भिजवाया दिया, जबकि दो अन्य को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भागवत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अन्य दो की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…
बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…