News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: बालू खनन को लेकर शिकायत, छितौनी तटबंध को हो सकता खतरा

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 8, 2022  |  9:42 PM

1,105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बालू खनन को लेकर शिकायत, छितौनी तटबंध को हो सकता खतरा WhatsApp
Responsive image
  • छितौनी तटबंध से प्रतिदिन गुजर रहीं है लगभग दो सौ ओभरलोडेड ट्रालियां, सरकार को राजस्व का लग रहा है चूना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के गंडक नदी दियारा में सिल्ट- सफाई के नाम खेती योग्य भूमि बनाने की शर्तों का उलंघन करते हुए नियम कानून ताक पर रखकर उंचे दाम पर सीमांकन के अतिरिक्त सफेदपोशो द्वारा बालू खनन कर बेचने व तटबंध तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक जागरूक नागरिक ने मुख्यमन्त्री, एन जी टी, प्रमुख सचिव सिचाई सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बांध की सुरक्षा सहित नियमान्तर्गत खनन कराने की मांग की है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

खड्डा क्षेत्र के चतुरछपरा गाँव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडेय ने एसडीएम डीएम, एन जी टी, प्रमुख सचिव सिचाई विभाग, मुख्य सचिव सहित मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है की तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पड़रहवा के ढोलहा रामनगर मौजा में एक किसान के नाम से सिल्ट सफाई हेतु आदेश लिया गया है ।शिकायतकर्ता के मुताबिक दस हजार घन मीटर बालू का आंकलन कर इसके लिए 130 रूपये प्रति घनमीटर के दर से धन जमा किया गया है परंतु इसके आड़ में कुछ सफेद लोग दिन-रात अवाध गति से नदी के अन्य क्षेत्र से रात के अंधेरे में जेसीबी की मदद से खनन कर ऊंचे दाम पर बिना रजिस्टर्ड ट्रैक्टर ट्रालियों से ओवर लोड बालू भेज रहे हैं। जो शर्तों का खुला उलंघन कर रहे हैं। जहां बालू निकाला जा रहा है वहाँ खेती हो ही नहीं सकती है। हरित प्राधिकरण व बाढ खंड से बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए ही नियमों का उलंघन किया जा रहा है। वर्तमान में एशिया के सबसे बड़े ठोकर वीरभार व छितौनी बगहा पुल एवं छितौनी तटबंध के सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया है। संजय पांडेय ने अपने पत्र में आशंका जताया है की खनन तुरंत नहीं रोका गया तो क्षेत्र को बाढ की विभिषिका झेलनी पड़ जाएगी ।

इस संबंध में एसडीएम उपमा पांडेय का कहना है की शिकायत के सभी विन्दुओ की जांच करायी जाएगी। दोष मिलते पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी ।

खनन कारोबारी कर रहें हैं जेसीबी का धडल्ले से प्रयोग, देखे वीडियो!

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking