खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 3 मामले का मौके से निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 24 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर समाधान की मांग की जिसमें 3 मामलों का मौके से समाधान करा दिया गया। शेष बचे 21 मामलों का समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, लेखपाल बृजनारायण सिंह, राजस्वकर्मी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…