खड्डा/कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र के चातुर्दिक विकास के लिए विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर शनिवार को विद्यालय, अस्पताल, बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि का निर्माण एक कैम्पस में कराने के लिए एसडीएम उपमा पांडेय के देख-रेख में भूमि के चयन के लिए कई स्थानों का सर्वे कार्य हुआ। इस दौरान कई स्थानों के जमीनों को देखा गया।
इस निरीक्षण के दौरान विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय और अंर्तराज्यीय सीमा पर सरकार के मंशा के अनुरुप क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय शिक्षा, चिकित्सा, कृषिमंडी और व्यवसाय की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सौ एकड़ भूमि का चयन कर शासन को भेजना है। इसके लिए वह लोकनिर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर वार्ता किये थे।
एसडीएम श्रीमती उपमा पांडेय ने कहा कि प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के पत्र के आलोक में खड्डा क्षेत्र में भूमि का तलाश किया जा रहा है। भूमि सर्वे के लिए लेखपाल धीरज शुक्ला, राजेश गुप्ता, विभव शर्मा के साथ लोक निर्माण विभाग के जयचन्द शर्मा, संतोष कुमार आदि को लगाया गया है।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…
तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…
हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…
कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस…